Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी:डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, सांसद प्रवक्ता बोले- हालत पहले से बेहतर


पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ये जानकारी दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके करीबी राजेश यादव और आदिल आरजू ने दी है। हालांकि वे अब पहले से बेहतर हैं। सबसे पहले सांसद के सोशल मीडिया पेज पर उनके निजी सचिव की ओर से भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की गई। सांसद पप्पू यादव इस वक्त मधेपुरा स्थित खुर्दा गांव में है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया गया है कि सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें देखरेख में रखा गया है। डॉक्टर उनकी जरूरी जांच कर रहे हैं और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। समर्थकों से अपील की गई है कि वे उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करें। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की गई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे पहले मंगलवार सुबह ही पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इसके एक दिन पहले, सोमवार को उनके सांसद आवास अर्जुन भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। होली के गीतों पर समर्थक झूमे और पप्पू यादव ने भी लोगों से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा की थीं। अचानक तबीयत खराब होने की खबर से उनके समर्थकों में चिंता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles