Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:बाइक-ऑटो के बीच हुई टक्कर, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम


समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के रामलीला चौक के पास आज शाम मालवाहक ऑटो और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतक दोनों बाइक सवार बताए गए हैं। जबकि इस घटना के बाद माल ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कल्याणपुर पूसा सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि इस चौक पर आए दिन सड़क हादसा होता रहता है । लगातार लोग ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं की गई है। आज फिर से दो लोगों की जान चली गई। हालांकि बाद में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।हालांकि अब तक मृतक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बारे में स्थानीय दुकानदार का कहना है कि अचानक ही जोर से आवाज सुनाई पड़ी । जब वह दुकान से बाहर निकले तो देखा कि सड़क किनारे एक बाइक उल्टी हुई है और दो युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं ।जबकि माल वाहक ओटो भाग रहा है लोग घायल को संभालने लगे इसी दौरान ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया, हालांकि कुछ देर में ही दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। ‌ सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा मौके पर भेजा गया है।ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हुई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles