Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीएसपीएमयू हड़ताल : कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शिक्षकों के वेतन और पेंशन पर दिखने लगा है। भुगतान लंबित रहने के बीच रविवार को अवकाश के दिन अकाउंट सेक्शन में काम कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसी दौरान एक कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसका रक्तचाप 170/110 दर्ज किया गया। तत्काल नर्स को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। शैलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, मंगरु उरांव, मनोज कुमार, सत्यदेव पांडेय और अभिषेक कुमार ने मदद की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles