बेगूसराय में 100 होमगार्ड अभ्यर्थी पुलिस हिरासत में:डीएम-एसपी के समझाए जाने पर नहीं खत्म किया भूख हड़ताल; 2 बस से हटाया

Date:


नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर बेगूसराय कलेक्ट्रेट के पास भूख हड़ताल कर रहे चयनित 100 होमगार्ड अभ्यर्थियों को धरना स्थल से हटा दिया गया है। हिरासत में लेकर सभी को खाद कारखाना टाउनशिप कैंपस ले जाया गया है। आज रात में डीएम और एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी दो बस लेकर मौके पर पहुंचे और सभी को अनशन स्थल से उठाकर बस में बैठा लिया गया। होमगार्ड चयन प्रक्रिया के दौरान 419 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि हम लोगों का मेडिकल टेस्ट करवा लिया गया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर लिया गया‌। लेकिन आज तक नियुक्ति पत्र नहीं दी गई है। सोमवार को सांसद पप्पू यादव पहुंचे थे इसी को लेकर 3 दिन से भूख हड़ताल शुरू किया गया था‌। सोमवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव इनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने अधिकारियों से बात की। अभ्यर्थियों से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील किया, लेकिन उन लोगों ने नहीं सुनी। उसके बाद मंगलवार को सदर एसडीओ और डीएसपी धरना स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मामला विभाग के संज्ञान में है और उचित कार्रवाई होगी। लेकिन धरना स्थल पर मौजूद 100 से अधिक पुरुष और महिला अभ्यर्थी अधिकारी की बात करने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्हें लौटा दिया गया। देर शाम डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और अध्यक्षों से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील किया। लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी तो इसके बाद बल प्रयोग करते हुए प्रशासन सभी को धरना स्थल से उठाकर बस में बैठा लिया। डीएम और एसपी ने अभ्यर्थियों को समझाया कि नया आदेश आ गया है। 15 मार्च से बहाली प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी, आप लोग तैयारी कीजिए। यह सुनते ही अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए‌ इस दौरान दोनों पक्ष में हल्की झड़प भी हुई‌, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और बस में बैठाकर जीरोमाइल की ओर ले गई है। अभ्यर्थियों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि हम लोग अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। हमारे साथ अन्याय हुआ है, बहाली के लंबे समय बीत जाने पर संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। लेकिन जबरन उठा लिया गया। पुलिस जेल ले जाएगी तो जाएंगे लेकिन अनशन पर डटे रहेंगे। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया है कि होमगार्ड बहाली मामले की विभागीय स्तर से जांच कराई गई, जिसकेबाद फिर से बहाली प्रक्रिया करने का आदेश दिया गया है। 15 मार्च से प्रक्रिया शुरू करना है, यह मैसेज अभ्यर्थियों को दिया गया। इन लोगों को तैयारी करने के लिए कहा गया, इसके बाद सभी को धरना स्थल से हटाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीए फाइनल: 600 अंकों में 364 अंक प्राप्त कर वृंदा शाह बनीं रांची टॉपर

सिटी रिपोर्टर।रांची दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया,...

Thandai Cheesecake Recipe (Video)

No-Bake Thandai Cheesecake...
Join Us WhatsApp