रांची। बीआईटी, मेसरा के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग ने झारखंड के पहले इंटर डिसीप्लीनरी एमए लिबरल आर्ट्स कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम चार सेमेस्टर में पूरा होगा। इस कोर्स में मानविकी, सामाजिक विज्ञान, डिजिटल सिस्टम और नई तकनीकों से जुड़े विषयों को एक साथ पढ़ाया जाएगा। सिलेबस में सांस्कृतिक अध्ययन, दर्शन-शास्त्र, समाज-शास्त्र, मनोविज्ञान, सतत विकास अध्ययन, सूचना विज्ञान, मीडिया अध्ययन, डिजिटल मानविकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े विषय शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बदलते समय की सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों को समझने तथा उनका विश्लेषण करने के लिए तैयार करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शोध पद्धति और आलोचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर भी मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त और न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीआईटी में शुरू होगा इंटर डिसीप्लीनरी एमए इन लिबरल आर्ट्स कोर्स
Date:




