04 March 2026 Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल के माध्याम से आज आपके प्रेम जीवन से जुड़े संकेतों के बारे में समझने का प्रयास करेंगे। हर दिन की तरह आज भी ग्रहों की चाल आपके रिश्तों, भावनाओं और आपसी तालमेल पर असर डाल सकती है। चाहे आप रिलेशनशिप में हों, शादीशुदा हों या फिर किसी खास के इंतजार में हों, आज का दिन आपके दिल से जुड़े फैसलों और अनुभवों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
आज (4 मार्च 2026) होली का उत्सव भी मनाया जा रहा है, जो रिश्तों में मिठास और पुराने गिले-शिकवे मिटाने का प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है।

2 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रह सकता है। रिश्तों में मिठास के साथ उत्साह भी बना रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया समय सुकून और खुशी देगा। छोटे-छोटे रोमांटिक सरप्राइज या खास पल आपके दिन को यादगार बना सकते हैं।

3 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दिल और दिमाग के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है। आप रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन मन में उठ रही शंकाएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझना और स्वीकार करना आपको सही दिशा दिखाएगा।

4 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज साथी का साथ आपको मानसिक शांति देगा। कुछ लोग भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में पुराने रिश्ते से जुड़ी बातचीत फिर शुरू हो सकती है, जिससे स्थिति साफ हो सकती है। भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।

5 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में हल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं। दिन में रोमांटिक माहौल रहेगा, लेकिन अपनी भावनाएं व्यक्त करने में थोड़ी झिझक हो सकती है। सिंगल लोगों को किसी खास से मुलाकात का अवसर मिल सकता है।




