
सास और बहू के बीच विवाद का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में बहू पर सास को थप्पड़ मारने और जेवर लेकर जाने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
________________________________________
Viral Video/4.3.26 : सोशल मीडिया पर सास को पीटती एक बहू का VIDEO वायरल हो रहा है। वीडियो में 30 सेकंड में बहू सास को तीन झापड़ मारती दिखायी दे रही है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है, जहां सास और बहू के विवाद का एक मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर बहू अपनी सास को महज 30 सेकेंड के भीतर तीन थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।जानकारी के अनुसार यह घटना 28 फरवरी की शाम की है। सीसीटीवी फुटेज में बहू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “हमारा बर्तन दे दो।”
इसी दौरान वह अपनी सास सरिता मौर्या को थप्पड़ मारती दिखाई देती है। वीडियो में दोनों के बीच कहासुनी भी होती दिख रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता और पूरी परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद सास सरिता मौर्या ने नवाबगंज थाने में अपनी बहू के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र बृजेश मौर्या ने अनीता मौर्य से प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद से ही घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। सरिता मौर्या का कहना है कि 28 फरवरी की शाम बहू ने उनके साथ मारपीट की और घर से कुछ जेवर लेकर चली गई। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सरिता मौर्या का बेटा बृजेश मौर्या कानपुर रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है और फिलहाल ड्यूटी पर तैनात है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मतभेद पहले से ही चल रहे थे, जो अब इस घटना के बाद खुलकर सामने आ गए हैं।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा कि सास द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बहू के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बहू के वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवाबगंज थाना पुलिस तहरीर और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
लिंक open कर देखें VIDEO
#गोंडा की बुजुर्ग सरिता की उनकी ही बहू ने पिटाई की है. घटना CCTV में कैद है. अपने हिस्से के बर्तन मांगने आयी बहू ने हंगामा काटा और सास की पिटाई की. उन्हें काफी देर तक दबोचे रखा. सरिता के बेटे ने लवमैरिज की थी. मियां-बीबी में अब बिगड़ाव हो चुका है. pic.twitter.com/gzeOiYe7iY
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 2, 2026




