Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में एनडीए, राजद, कांग्रेस ने मनाया होली मिलन समारोह:नेताओं-कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, एकजुटता और सौहार्द का दिया संदेश


खगड़िया में होली के अवसर पर राजनीतिक दलों ने उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह आयोजित किए। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस—तीनों प्रमुख दलों ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए। इन आयोजनों में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। एनडीए का होली मिलन समारोह आर्यसमाज रोड स्थित मंगलम परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सदर विधायक बबलू मंडल की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दी बधाइयां मनोहर कुमार यादव ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का अवसर है। समारोह के दौरान पारंपरिक होली गीतों, अबीर-गुलाल और गर्मजोशी भरे मिलन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। उधर, खगड़िया स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों के बीच खूब रंग और गुलाल उड़ाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि होली सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जो हर वर्ग को जोड़ता है।

Spread the love

Popular Articles