![]()
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके बल्ले से निकले छक्के नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। मामला उनके होमटाउन रांची का है। 1 मार्च को कांके रिंग रोड पर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी लग्जरी कार को निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में रिकॉर्ड किया। उस इलाके में स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय है, जबकि गाड़ी 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती पाई गई। 1000 रुपए का ई-चालान जमा करना होगा ओवरस्पीडिंग के इस मामले में ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत 1,000 रुपए का चालान जारी किया है। पूरी कार्रवाई कैमरों के जरिए स्वतः हुई, जिसके बाद ई-चालान भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस का साफ कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है। चाहे आम नागरिक हो या कोई बड़ी हस्ती। फिलहाल इस मामले में धोनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स का बड़ा कलेक्शन धोनी अपने कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उनके गैरेज में Mercedes-Benz की G 63 AMG, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, सेना की पुरानी Nissan Jonga और हाल में खरीदी गई Citroen Basalt ब्लैक एडिशन शामिल हैं। इसके अलावा Hummer H2, Audi Q7, Mahindra Scorpio, Mitsubishi Pajero और Hindustan Motors Ambassador जैसी गाड़ियां भी उनके पास हैं। बाइक्स में Suzuki Hayabusa, Kawasaki Ninja H2 और Yamaha RX100 शामिल हैं। पिछले हफ्ते हाउसिंग बोर्ड का नोटिस भी यह पहला मौका नहीं है जब हाल में उनका नाम किसी प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा हो। पिछले सप्ताह झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने हरमू स्थित उनके पुराने घर के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर नोटिस भेजा था। हालांकि उस मामले में भी उनकी ओर से सार्वजनिक बयान नहीं आया है। लगातार दो घटनाओं के बाद रांची में ‘कैप्टन कूल’ चर्चा के केंद्र में हैं।
रांची में ‘कैप्टन कूल’ की कार का कटा चालान:60 की जगह 91 km/h की रफ्तार से दौड़ाई कार, जमा करने होंगे 1000 रुपए
Date:




