Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में गेहूं चरने के विवाद पर खूनी झड़प:मां-बेटी समेत पांच घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी


जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल चरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में मां-बेटी समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक पक्ष से सोनो निवासी मनोज रजक और उनके भाई मुकेश रजक शामिल हैं। दूसरे पक्ष से रंजू देवी, उनकी बेटी मुस्कान कुमारी और बेटे अमन कुमार जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मवेशियों द्वारा गेहूं की फसल चरने को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बुधवार को पुराने विवाद की रंजिश फिर भड़क उठी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई, जिसमें मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सोनो थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles