Rashifal 5 March:मेष, मिथुन और कर्क समेत इन तीन राशियों के खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 5 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Date:


Rashifal 5 March:  5 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी और इसके साथ कई तरह के शुभ योगों को निर्माण हो सकता है जिससे कुछ राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। मेष राशि वालों को करियर में एक नई तरह की ऊंचाईयों का मौका मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। कर्क राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों को कानूनी मामलों में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लिए दिन कैसा रहेगा। 5 मार्च 2026 का राशिफल। 




Trending Videos

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala


मेष राशि

आज आपको अपने खर्चों की आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आप बेफिजूल के खर्चों पर ज्यादा ध्यान देंगे और आपके मनमौजी स्वभाव के कारण भी लोग आपसे परेशान रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र के कामों में एक्टिव रहेंगे। आपके कारण काम में गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी संतान से भी उनके करियर को लेकर बातचीत करनी होगी, क्योंकि इससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala


वृषभ राशि

आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और  सामाजिक आयोजन में भी आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है और आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने किसी दोस्त के घर मेल मिलाप करने आ सकते हैं। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala


मिथुन राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर भी पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि किसी से धन्यवाद लिया था, तो उसे भी उतारने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देना होगा, जिसको लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

 


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके आस पड़ोस में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं और नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। काम को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp