Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में 25 हजार का इनामी बदमाश बजरंगी गिरफ्तार:देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, कई गंभीर मामलों में था फरार


सहरसा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस संबंध में सदर डीएसपी आलोक कुमार ने बुधवार को शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बजरंगी सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुट्टी गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई (DIU) और सदर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित घेराबंदी कर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुमन साह उर्फ बजरंगी के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या-11, कहरा कुट्टी, थाना-सदर, जिला-सहरसा का निवासी है। देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद
पूछताछ के दौरान उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर कहरा कुट्टी स्थित उसके किराये के मकान में छापेमारी की गई। वहां से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में सदर थाने में कांड संख्या 231/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बजरंगी पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और लोक व्यवस्था भंग करने जैसे गंभीर मामलों में सहरसा सदर, सोनवर्षाराज और महिषी थानों में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 25 हजार रुपये का इनाम घोषित
वह दो मामलों में फरार चल रहा था, जिसके कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles