मोतिहारी में थानाध्यक्ष ने सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल:मोतिहारी में सड़क हादसे में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Date:


मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मानवता का परिचय देते हुए दो घायल युवकों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। यह घटना जेल रोड स्थित तीनमुहान के पास हुई। जानकारी के अनुसार, जेल रोड स्थित तीनमुहान के पास सड़क किनारे एक पेड़ से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। दोनों युवक अब खतरे से बाहर हैं
घायलों की पहचान श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला निवासी रिहान श्रीवास्तव और हर्ष राज के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों युवक अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। समय पर अस्पताल पहुंचने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरे हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने नगर थानाध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह संवेदनशील रवैया समाज में विश्वास बढ़ाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp