Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur Riot Force Deployed in Sensitive Areas, Social Media Monitored; 2000 Cops on Alert

भागलपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गों के पर्व होली को लेकर सिल्क सिटी भागलपुर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। स्टेशन चौक, कचहरी चौक, घंटाघर और बरारी इलाके में रंग-गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। व्यापारियों के अनुसार इस बार बाजार में पिछली बार की तुलना में बेहतर उत्साह है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

जिलाधिकारी SSP ने संयुक्त ब्रीफिंग में बताया कि जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। विशेषकर नाथनगर, तातारपुर, बरारी और इशाकचक थाना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की

एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में मिलाकर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण दस्ता और महिला पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। सभी थाना प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। बाइक और चार पहिया मोबाइल पेट्रोलिंग टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी। ड्रोन कैमरे से भी कुछ संवेदनशील इलाकों की निगरानी की तैयारी है।

धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। बिना अनुमति जुलूस या डीजे पर सख्ती होगी। शांति समिति की बैठकें पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं और सभी समुदायों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत सभी प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया गया है।

शराबबंदी को लेकर भी सघन जांच अभियान चल रहा है। शहर के प्रवेश मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच की जा रही है। कोतवाली चौक पर पुलिस की ओर से हर वह गाड़ी की जांच कर रही है जो गुजर रही है। SSP ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कुल मिलाकर होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles