बेतिया के कैप्टन आशीष कुमार ओमान में लापता:तेल टैंकर जहाज 'स्काईलाइट' पर मिसाइल हमला, परिवार को नहीं मिली आधिकारिक सूचना

Date:


ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 1 मार्च को ओमान की खाड़ी में खड़े तेल टैंकर जहाज ‘स्काईलाइट’ पर मिसाइल हमला हुआ। दुबई की कंपनी का यह जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। हमले के बाद से बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं। 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित ने कैप्टन आशीष की पत्नी अंशु कुमारी को फोन पर हमले की जानकारी दी। एजेंट ने बताया कि अधिकांश चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन कैप्टन आशीष कुमार सहित दो अन्य सदस्य अब भी लापता हैं। कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई
इस सूचना के बाद से परिवार में गहरी चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, अब तक उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। आशीष कुमार के भाई आकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया है, लेकिन दूतावास की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। कैप्टन आशीष की पत्नी अंशु कुमारी ने बताया कि उनके पति 16 वर्षों से समुद्री सेवा में हैं। उन्होंने 22 जनवरी को दुबई स्थित स्काईलाइट जहाज पर जॉइन किया था। अंशु ने बताया कि प्रत्येक शनिवार रात दो बजे तक उनकी बातचीत होती थी। होली के दिन भी अंशु अपने पति के फोन का इंतजार करती रहीं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp