Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Holi Day Bike-Tractor Collision Claims Brother-in-Laws Life, Injures Brother-in

समस्तीपुर में 4 मार्च को कई हैपनिंग हुई और घटनाएं भी हुईं है। इसके अलावा होली के मौके पर लोगों ने खूब मस्ती की। इसके अलावा रेल पुलिस ने लोगों को जागरूक किया कि अपरिचित से किसी भी तरह का लेन-देन नहीं करें।

.

बाइक-ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें साले की मौत हो गई और जीजा घायल हो गया है। होली के दिन ही एक शख्स की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है।

आज 5 मार्च है। समस्तीपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है।

चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 5 मार्च की समस्तीपुर की 5 बड़ी खबरें…

1. समस्तीपुर में बाइक-ट्रैक्टर के बीच टक्कर, साले की मौत: जीजा घायल, होली पर दोनों साथ में घर से बाहर निकले थे

घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते परिजन।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते परिजन।

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के कुर्बन अकनोमा गांव के पास होली के दिन ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें साले की मौत हो गई, जबकि जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पर पहुंची हसनपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी इंद्र नारायण यादव के बेटे शिवम कुमार (22) के रूप में की गई है, जबकि जख्मी हसनपुर थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे नूनू बाबू यादव के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2. समस्तीपुर में होली के दिन मिला युवक का शव:गला घोंट कर हत्या की आशंका, सिर पर चोट के निशान

शव की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़।

शव की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़।

समस्तीपुर में होली के दिन एक युवक का शव गांव के ही एक गड्ढे के पास मिला है। मृतक की पहचान गांव के मनोहर मांझी के बेटे सोनू कुमार मांझी (21) के रूप में की गई है। मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड एक मोहल्ला का है।

सोनू मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाने की पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पढ़ें पूरी खबर…

3. समस्तीपुर में युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका, 2 दिन पहले खेत में मिली थी लाश

इसी शख्स की हुई गिरफ्तारी।

इसी शख्स की हुई गिरफ्तारी।

समस्तीपुर की वारिसनगर थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2 मार्च को सतमलपुर पंचायत के महरा चौर स्थित एक गेहूं के खेत से 22 साल के दिनेश राम का शव बरामद किया गया था। पुलिस प्रथम दृष्टया से इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मान रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोइनुद्दीनपुर गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर राम के बेटे ओमप्रकाश राम के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओमप्रकाश राम को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है, हालांकि उसने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। पढ़ें पूरी खबर…

4. ‘अपरिचित से न लें खाना-पानी’: ट्रेनों में नशा खुरानी गिरोह सक्रिय, समस्तीपुर में जीआरपी ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

ट्रेन में लोगों को जागरूक करती रेल पुलिस।

ट्रेन में लोगों को जागरूक करती रेल पुलिस।

होली के कारण ट्रेनों में भीड़ है। इसी के साथ ही नशा खुरानी गिरोह के सदस्य भी सक्रिया हो गए हैं। आरपीएफ और रेल पुलिस की ओर से मंगलवार रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन समेत लंबी दूरी की विभिन्न ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया।

जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल राय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नशा खुरानी से सतर्क रहने से संबंधित बैनर लेकर स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान यात्रियों से नाशा खुरानी गिरोह से बचने का आह्वान किया।

अपरिचित यात्रियों से किसी प्रकार का कोई लेनदेन, खाने-पीने का सामान, प्रसाद कोल्ड ड्रिंक आदि नहीं लेने का आह्वान किया गया। यात्रियों को बताया गया कि यात्री के भेष में नशा खुरानी के सदस्य हो सकते हैं, जो आपकी कमाई को खत्म कर सकते हैं। खासकर दिल्ली, पंजाब, मुंबई, कोलकाता आदि रूट से समस्तीपुर स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

5. समस्तीपुर में वृंदावन की तर्ज पर ‘रेन गन’ से होली: पटना, राजस्थान, जबलपुर से पहुंचा बैंड; धमौन में 500 साल पुरानी छाता होली की परंपरा

वृंदावन के बरसाने की होली की तर्ज पर होली का उत्सव मनाया जा रहा है।

वृंदावन के बरसाने की होली की तर्ज पर होली का उत्सव मनाया जा रहा है।

समस्तीपुर के धमौन में बरसाना और भिरहा में वृंदावन की तर्ज पर बुधवार को होली खेली गई। दोनों जगहों की अनोखी होली का कई साल पुराना इतिहास है।

जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धमौन गांव में 500 सालों से छाता वाली होली खेली जा रही है, जो बरसाना की तर्ज पर होता है। वहीं, 40 किलोमीटर दूर रोसरा प्रखंड के भिरहा में इस बार पिचकारी के बदले ‘रेन गन’ से होली खेली गई।

30 से अधिक मंडली अपना अपना छाता लेकर मंदिर परिसर में पहुंची है। यहां पर सभी लोग छत के नीचे होली गीत गा रहे हैं, एक दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। ये सिलसिला आधी रात तक जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles