Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत:NH-27 पर क्वार्टर चौक के पास हुआ हादसा, जरूरी काम से दोनों निकले थे बाहर


सुपौल जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना क्वार्टर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग NH-27 पर हुई, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल काफी तेज गति में थी। चालक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर, वार्ड संख्या 8 निवासी सुरेश मरिक (पिता– दर्पी मरिक) और निर्मली निवासी मिथलेश मरिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकले थे। दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

सूचना मिलते ही ललितग्राम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles