Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

20 साल के युवक की तालाब में डूबने से मौत:शेखपुरा के छठियारा गांव में हादसा; इसी साल दिया था 12वीं का एग्जाम


शेखपुरा जिले के करंटडे थाना क्षेत्र अंतर्गत छठियारा गांव में बुधवार शाम एक 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छठियारा गांव निवासी नागेश्वर मोची के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। धीरज गांव के उत्तर दिशा में स्थित सड़क किनारे एक पानी से भरे तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह तालाब में डूब गया। ग्रामीणों के प्रयास से युवक का शव तालाब से निकाला गया। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी साल दिया था 12वीं का एग्जाम धीरज अपने तीन सहोदर भाइयों में सबसे छोटा था और उसने कुछ माह पहले ही इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसके पिता कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, और पूरे गांव में होली का त्योहार फीका पड़ गया है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय थाने में एक यूडी केस (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles