![]()
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर लाइन होटल में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना में दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का मुख्य कारण गैस सिलेंडर में रिसाव या बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझने तक होटल और दुकानों में रखा लाखों का फर्नीचर, राशन और कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरपुर में NH-27 पर लाइन होटल में लगी आग:फर्नीचर, राशन और कीमती सामान जलकर राख; आसपास की दुकानों को भी नुकसान
Date:




