Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या:सोन किनारे खेती करने को लेकर हुआ था विवाद, पहले बेटे के साथ हुई थी मारपीट


भोजपुर में खेती करने के विवाद में किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक राम केवल चौधरी(61) सरैया गांव के रहने वाले थे। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे कुंदन कुमार ने बताया कि हम लोग सोन नदी किनारे खेती करते हैं। रविवार की रात मेरा चचेरा भाई अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर पहुंचा। खेती करने से मना करने करते हुए मारपीट करने लगे। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया था। सोमवार सुबह पिताजी घर पर अकेले थे। तभी वो लोग घर पर पहुंचे और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में पिताजी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में एडमिट कराया। इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव वापस लेकर गांव आ गए। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांच लोगों पर हत्या का आरोप दूसरी तरफ कुंदन कुमार ने चचेरे भाई चितरंजन उसके भाई, दो भतीजे और उनके साथ रहे दो अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी, चार पुत्र कुंदन कुमार, प्रभु कुमार, चंदन कुमार, फूलचंद कुमार और तीन पुत्री चंपा देवी, प्रमिला देवी, राधिका देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles