आरा में बच्चे के विवाद में मारपीट और फायरिंग:वार्ड पार्षद के बेटे की पिटाई, मौके से 3 खोखा बरामद; CCTV में कैद हुई वारदात

Date:


आरा में बच्चों के विवाद में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें वार्ड पार्षद का बेटा घायल हो गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से 3 खोखा मिला है। घायल की पहचना रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर-28 निवासी जुलकरनैन अहमद उर्फ पिंटू खान के तौर पर हुई है। मां वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं। घायल ने बताया कि एक लड़के को बचपन से अपने पास रखकर उसका पालन-पोषण किया है। कटोरा निवासी सोएब और सोहेल से हमारा विवाद है। 15 दिनों से शोएब उसी बच्चे को मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
फोन करके भाई को बुला लिया घायल ने आगे कहा कि होली के दिन अपने ऑफिस में बैठा था। अचानक सड़क पर शोएब दिखा। उसे रोककर कहा कि बच्चे को बार-बार क्यों परेशान कर रहे हो। इस पर उसने कहा कि मैं इस ईद तक उसे गोली मार दूंगा और तुम ज्यादा बोलोगे तो मैं तुम्हें भी मार दूंगा। इसके बाद उसने ने अपने भाई सोहेल को कॉल कर वहां बुला लिया। सोहेल अपने सहयोगियों के साथ यहां पहुंचा। उनके बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। पांच राउंड फायरिंग की गई, हालांकि गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। दूध कटोरा मोहल्ला निवासी अलीमुद्दीन के पुत्र शोएब खान, सोहेल खान, उसके भांजे के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि बच्चे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान फायरिंग की गई है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है और प्राथमिकी दर्ज की ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp