क्रिकेट विवाद में 2 समुदाय भिड़े, 5 हिरासत में:बेतिया में घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात, बॉल से फसल को पहुंचा था नुकसान

Date:


बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के डबखरिया गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही नौतन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद से एक पक्ष की फसल को नुकसान पहुंचा था। इसी बात पर एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को चेतावनी दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों और पुरुष सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों समुदायों के कई लोग घायल हुए। SDM ने घटनास्थल का किया दौरा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2 और एसडीएम बेतिया ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, बोली- छीनी जा रही मतुआ समुदाय की नागरिकता

मुख्य बातेंनागरिकता को लेकर पुराना है विवादनयी नागरिकता की...

Iran targets headquarters of Iranian Kurdish forces in Iraq

Tehran's strikes come amid speculation that the US wants...
Join Us WhatsApp