Budhaditya Yog 2026:सूर्य और बुध की युति से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापार समेत कई मामलों में होगा लाभ – Surya Budh Yuti Creates Budhaditya Yog 2026 Effects On Zodiac Sign In Hindi

Date:


Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहराई से पड़ता है। जब ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसके परिणामस्वरूप हमारे जीवन की दशा भी बदलती है। कभी कठिन समय आसान हो जाता है, तो कभी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं। वैदिक ज्योतिष में कुछ ग्रह योग अत्यंत शुभ माने गए हैं, जबकि कुछ संयोजन अशुभ फल देने वाले होते हैं। सूर्य और बुध का मिलन भी बेहद शुभ योग माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इसे बुधादित्य योग कहा जाता है। यह योग विशेष रूप से बुद्धि, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रगति से जुड़ा माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए करियर और धन के नए अवसर लेकर आ सकता है।

बड़ी भविष्यवाणी: चंद्र ग्रहण और ग्रहों की स्थिति दे रही खतरनाक घटनाओं के संकेत, जानें कैसा रहेगा हिंदू नववर्ष

सूर्य और बुध की युति

7 मार्च 2026, शनिवार को शाम 4:29 बजे पर सूर्य और बुध एक ही अंश (0 डिग्री) पर स्थित होंगे। इस समय बनने वाला बुधादित्य योग कुछ राशियों के लिए भाग्य को प्रबल कर सकता है। धन लाभ, सुख-सुविधाओं में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।




Trending Videos

Surya Budh Yuti creates budhaditya yog 2026 effects on zodiac sign in hindi

मेष राशि
– फोटो : अमर उजाला


मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में नई संभावनाएं लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही आपके कार्य की प्रशंसा होगी और आय में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं।


Surya Budh Yuti creates budhaditya yog 2026 effects on zodiac sign in hindi

मिथुन राशि
– फोटो : अमर उजाला


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा निवेश से अच्छा फल मिलने की संभावना दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और अधूरे कार्य पूरे होंगे।


Surya Budh Yuti creates budhaditya yog 2026 effects on zodiac sign in hindi

सिंह राशि
– फोटो : daily rashifal


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। साथ ही यह समय सम्मान और प्रगति देने वाला रहेगा।


Surya Budh Yuti creates budhaditya yog 2026 effects on zodiac sign in hindi

तुला राशि
– फोटो : अमर उजाला


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आमदनी के नए साधन बन सकते हैं। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत की संभावना है। साथ ही कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp