Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में सोन नदी में युवक की डूबकर मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, शव बरामद; 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा


पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए वह नदी में उतरा था, लेकिन गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे दादरा और पोखराही के बीच हुआ। मृतक की पहचान बलदेव भुइंया के 30 वर्षीय पुत्र संजय भुइंया के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शव दादरा पानी टंकी के सामने सोन नदी से बरामद किया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश की गई। शव दादरा पानी टंकी के सामने सोन नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि सभी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles