Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाबा हरिहरनाथ के दरबार से शुरू हुआ फाग, भक्ति व लोक संस्कृति के रंग में रंगा हरिहर क्षेत्र

बाबा हरिहरनाथ के दरबार से शुरू हुआ फाग, भक्ति व लोक संस्कृति के रंग में रंगा हरिहर क्षेत्र

सोनपुर. हरिहर क्षेत्र सोनपुर में होली श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुई. लोगों ने सुबह से दोपहर तक एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व का आनंद लिया, वहीं दोपहर के बाद होली गीतों के साथ अध्यात्म और लोक संस्कृति का भी आनंद उठाया. होली के पावन अवसर पर उत्सव की शुरुआत ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर से हुई. श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में भगवान को अबीर और गुलाल अर्पित किया. इस दौरान पूरा हरिहर क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “होली है” के जयघोष से गुंजायमान रहा. मंदिर न्यास समिति की ओर से शांतिपूर्ण दर्शन के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सोनपुर स्थित लोक सेवा आश्रम में भी होली का रंग पूरी तरह आध्यात्मिक रहा. संत विष्णुदास उदासीन मौनी बाबा के सानिध्य में भक्तों ने होली खेली. मौनी बाबा, जो अपनी कठिन साधना और मौन व्रत के लिए जाने जाते हैं, उनकी उपस्थिति ने उत्सव को और गरिमामय बना दिया. आश्रम पहुंचे अनुयायियों ने मौनी बाबा का आशीर्वाद लिया. यहां की होली में सादगी और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां लोग भक्ति के रंग में रंगे नजर आये. सुबह से ही युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर निकल पड़ी थीं. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा. पुलिस की सक्रियता के कारण पूरा क्षेत्र हुड़दंग से मुक्त रहा और लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया.

The post बाबा हरिहरनाथ के दरबार से शुरू हुआ फाग, भक्ति व लोक संस्कृति के रंग में रंगा हरिहर क्षेत्र appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles