Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

bhagalpur news. हथियार लहराने के मामले में पूर्व विधायक गोपाल मंडल व पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

bhagalpur news. हथियार लहराने के मामले में पूर्व विधायक गोपाल मंडल व पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

बरारी थाना में पदस्थापित पुअनि विजय कुमार पासवान ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूर्व विधायक गोपाल मंडल के हथियार लहराने के मामले में जांच कर रिपोर्ट थानाध्यक्ष को सौंप दी है. इसमें पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार पासवान ने कहा कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच करने पर पाया गया कि सोशल मीडिया आशीष मंडल का इंस्टाग्राम है. उक्त वीडियो में हथियार लहराता हुआ व्यक्ति पूर्व विधायक गोपाल मंडल है. इस संबंध में पूर्व विधायक गोपाल मंडल के हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास के आसपास जाकर लोगों से पूछताछ में सामने आया कि बरारी थाना अंतर्गत हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी मुसहरी के समीप बजरंगबली के पास चौराहे पर होलिका दहन के समय में पूर्व विधायक गोपाल मंडल एवं उनके पुत्र आशीष कुमार होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. पूर्व विधायक अपने एक हाथ में पिस्टल लिए थे. इससे होलिका दहन में आये सभी लोगों में डर का माहौल था. मौके पर उपस्थित लोग डर से कुछ नहीं बोल रहे थे. वायरल वीडियो की पुष्टि होने के उपरांत विधिवत पेनड्राईव में डालकर जब्ती सूची बना कर जब्त किया गया. साथ ही पूर्व विधायक गोपाल मंडल से संपर्क कर पूछताछ की गयी. पूर्व विधायक द्वारा बताया गया कि उक्त वीडियो में दिख रहा मेरा लाइसेंसी हथियार है. जिसे मैं जहां भी जाता हूं, आत्मरक्षार्थ अपने पास रखता हूं. रिपोर्ट में कहा गया कि सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराने व उसे वीडियो अपलोड करना एक संज्ञेय एवं दंडनीय अपराध है. उक्त आरोप में पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मडंल व पुत्र आशीष कुमार को आरोपित बताया गया है. बरारी थाना के विरुद्ध सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है.

The post bhagalpur news. हथियार लहराने के मामले में पूर्व विधायक गोपाल मंडल व पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles