Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

5001 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

5001 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

प्रतिनिधि, रातू.

प्रखंड के पाली गांव में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में 5001 श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पाली नदी तक पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में कलश को स्थापित किया. कार्यक्रम के तहत पंचांग पूजन, विष्णु पूजन व मंडप प्रवेश की विधि संपन्न करायी गयी. आयोजन समिति के अनुसार छह मार्च को मंडप पूजन, वेदी पूजन, अग्नि स्थापना सहित अन्य वैदिक अनुष्ठान होंगे. पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन नौ मार्च को महाआरती, महाभंडारा व रात्रि में भक्ति जागरण के साथ होगा. प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के आचार्य श्री नित्यानंद कुमार त्रिपाठी यज्ञाचार्य वैदिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए विशाल मंडप बनाया गया है. पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. आयोजन के सफल संचालन में विवेक तिवारी, प्रदीप महतो, वीरेंद्र महतो, रंथू महतो, शशि तिवारी, बंधन महतो, सुरेश तिवारी, अमित तिवारी, भरत महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु जुटे हुए हैं. धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और भक्ति का माहौल है.

पाली गांव में नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभB

The post 5001 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles