सुपौल में बाइक सवार युवक की मौत:ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

Date:


सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली वार्ड संख्या-6 में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार मुरली वार्ड-3 निवासी बैद्यनाथ शर्मा का पुत्र वरुण कुमार (18 वर्ष) किसी घरेलू काम से बाहर गया हुआ था और बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह मुरली वार्ड-6 स्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य महादेव यादव के घर के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वरुण कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। घर पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि वरुण कुमार परिवार का होनहार बेटा था और उसकी असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp