बेतिया | बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर छावनी ओवर ब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की शाम एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। मौके पर रेल प्रशासन पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट है, इसके अलावा उसका हाथ शरीर से अलग हो चुका है, पुलिस मृत युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।




