![]()
अररिया में बिजली का करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फरही पंचायत के कुंडलपुर वार्ड संख्या 5 की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भोला यादव के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार को हुई जब भोला यादव अपने मकई के खेत में मोटर पंप से सिंचाई कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि खेत में लगे पंप को चलाते समय वे आसपास से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल नरपतगंज थाना पुलिस को सूचित किया। निचले स्तर पर लटके है तार पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। भोला यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार निचले स्तर पर लटके हुए हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
अररिया में किसान की करंट लगने से मौत:मकई के खेत में सिंचाई करते समय हादसा, ग्रामीण बोले-निचले स्तर पर लटके है तार
Date:




