तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली:शकूराबाद के हसनपुरा गांव का है मामला, पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही

Date:


शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घटना गुरुवार रात की है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद भेजा गया। घायलों की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी बृजनंदन यादव और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कब हुई फायरिंग जानकारी के अनुसार, बैकुंठ शर्मा के बेटे का तिलक समारोह उनके घर पर चल रहा था। तिलक परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव से आया था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दोनों युवकों को गोली लग गई। क्या बोले घायल गोली लगने से घायल हुए मिल्कीपर गांव निवासी बृजनंदन यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो हसनपुर में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। कुर्सी पर बैठे थे तभी दो लड़के वहीं आएं और उन्होंने ही फायरिंग की। बृजनंदन यादव ने बताया कि इस मामले में ना तो लड़की पक्ष और ना ही लड़का पक्ष की गलती है। मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगने के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

6 women, 6 journeys, a shared seal of authority: The Delhi notaries quietly shaping justice on a daily basis

Women’s Day Special Report: Seated behind modest desks in...

तृणमूल के पंचायत सदस्य पर धारदार शस्त्र से किया हमला

संवाददाता, कोलकातादक्षिण 24 परगना के कुलतली इलाके में तृणमूल...
Join Us WhatsApp