गंगा देवी कॉलेज में प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली:जमुई में पैसा लेने के बाद बनाई गई हाजिरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Date:


जमुई के गंगा देवी मेमोरियल कॉलेज में बीए पार्ट-1 की आंतरिक प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गुरुवार को छात्रों का बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कथित तौर पर उपस्थिति दर्ज करने से पहले छात्रों से पैसे लिए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उपस्थिति रजिस्टर के पास छात्रों से पैसे लेने के बाद उनकी हाजिरी लगाई जा रही है। वीडियो बनाने वाले छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं। जो छात्र पैसे देने में असमर्थ होते हैं या मना करते हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। विरोध करने पर किया गया मारपीट छात्रों ने विरोध करने पर मारपीट की नौबत आने का भी आरोप लगाया है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में डंडा भी नजर आ रहा है, जिससे छात्रों में भय का माहौल है। यह मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। कॉलेज के व्यवस्थापक अजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिलहाल, छात्र प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Next Census to conclude by March 2027, says government.

Census 2027 mascots ‘Pragati’ and ‘Vikas’ unveiled. Union Home Minister...

Microsoft teases next-gen Xbox, codenamed Project Helix

3 min readNew DelhiMar 6, 2026 02:44 PM IST In...
Join Us WhatsApp