Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दावा : अटेंडेंस रजिस्टर नहीं, फिर कैसे बीए पास हुए नवीन विधायक : लिखावट जांच लें, रजिस्टर रखना मेरा काम नहीं


आरटीआई के अंतर्गत मांगी गई सूचना के आधार पर विधायक नवीन जायसवाल के बीए (नागपुरी) के प्रमाण पत्र पर सवाल खड़ा हुआ है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता विशाल यादव ने दावा किया है कि अटेंडेंस रजिस्टर नहीं मिला, फिर विधायक ने कैसे परीक्षा दी और प्रथम श्रेणी से पास कर गए। इस सवाल पर विधायक ने कहा है कि अटेंडेंस रजिस्टर रखना उनका काम नहीं, संस्थान का है। यदि किसी को भ्रम है, तो हमारी लिखावट की जांच करा ले कि उत्तर पुस्तिका में मेरी लिखावट है या नहीं। नागपुरी उनकी क्षेत्रीय भाषा है। इसी विषय में वे एमए भी करना चाहते हैं। विशाल ने मीडिया को बताया है कि नवीन जायसवाल ने वर्ष 1990 में इंटर परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने नागपुरी विषय से स्नातक किया। जारी मार्कशीट के मुताबिक उन्हें 8.27 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए और वे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। आरटीआई के तहत कॉलेज प्रशासन ने उनकी कक्षा में उपस्थिति से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। बताया गया कि संबंधित अटेंडेंस रजिस्टर उपलब्ध नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles