यूको बैंक का राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अभियान:ई-रिक्शा से खाताधारकों को दी जा रही जानकारी

Date:


बेगूसराय के सदर प्रखंड स्थित चांदपूरा यूको बैंक शाखा द्वारा आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बैंक के खाताधारकों और ऋणियों को ई-रिक्शा प्रचार वाहन के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को ई-रिक्शा प्रचार वाहन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों का दौरा किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अभियान में बताया गया कि जिन ग्राहकों का बैंक में ऋण बकाया है, वे 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करा सकते हैं। यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है। बैंक प्रबंधन ने अधिक से अधिक खाताधारकों और ऋणियों से इस लोक अदालत में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

5 Stocks Trading Below 5-Year PE Average with Over 100% YoY Profit Growth

Synopsis: Low P/E combined with high profit growth suggests...

कोसी की सांस्कृतिक विरासत विषयक सेमिनार आज

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण...
Join Us WhatsApp