लातेहार में जंगली हाथी के हमले से वृद्ध की मौत:पत्नी ने कहा-रात में हाथी ने पटक कर मार डाला, वन विभाग ने दी सहायता राशि

Date:


लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्हन पंचायत के पिपराटोली में गुरुवार रात एक जंगली हाथी के हमले में 59 वर्षीय वृद्ध टिबरू गंझू की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी ने बताया कि उनके पति शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वहां घूम रहे एक जंगली हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, जिसके बाद वे लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। तत्काल सहायता के रूप में 40 हजार रुपए मिले
घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को रेंजर नंदकुमार महतो पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी को तत्काल सहायता के रूप में 40 हजार रुपए प्रदान किए। साथ ही, ग्रामीणों के बीच 10 टॉर्च का वितरण भी किया गया। रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील रेंजर महतो ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को 3 लाख 60 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का विचरण हो रहा है, इसलिए रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp