होली के बाद परदेश वापसी, ट्रेनों में भारी भीड़:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी; अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल

Date:


होली समाप्त होते ही अपने घरों को लौटे लोगों की परदेश वापसी शुरू हो गई है। परिवार के साथ पर्व मनाने के बाद लोग वापस अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट रहे हैं। बड़े शहरों से घर आए लोग अब ट्रेनों के माध्यम से वापस जा रहे हैं। इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। झारखंड से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और सूरत जैसे महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या स्पष्ट दिखाई पड़ रही है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति ट्रेनों के डिब्बे खचाखच भरे हुए हैं। कोडरमा के रास्ते बड़े महानगरों में जाने वाली अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में ‘नो रूम अवेलेबल’ की स्थिति बन गई है, जबकि कुछ ट्रेनों में 200 से अधिक की वेटिंग लिस्ट है। कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में सीटों की स्थिति होली स्पेशल के रूप में संचालित हो रही कई ट्रेनें इधर, भारतीय रेलवे इस स्थिति को लेकर पहले से ही तैयार था। यही वजह रही कि होली से करीब दो हफ्ते पहले से ही भारतीय रेलवे द्वारा बड़े महानगरों से बिहार और झारखंड आने वाले और वापस इन महानगरों में जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत ऐसी करीब 5 दर्जन ट्रेनों का परिचालन आने वाले अप्रैल तक के लिए किया रहा है। इन ट्रेनों के परिचालन होने से यात्रिओं को काफी हद तक राहत मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp