सिमडेगा से जा रही बस छत्तीसगढ़ में पलटी:पांच यात्रियों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल; 17 यात्री घायल

Date:


झारखंड से छत्तीसगढ़ जा रही एक बस पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में बस सवार 17 यात्री घायल है। घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में हुई। बस सिमडेगा के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही थी। इसी बीच गोडाअंबा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। हादसे में कई यात्री बस में फंस गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और करीब 25 घायल लोगों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान मकरीबंधा के रहने वाले महेश राम (45) और उनकी पत्नी बिमला (42), सिमडेगा की रहने वाली संपति देवी (52), ढोढ़ी के रहने वाले दिगेश्वर (40) और उनके पांच महीने के बेटे घनश्याम के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why Axar Patel catches what others don’t even chase | Cricket News

Magic doesn’t work without belief — sport keeps reminding...

नगर निगम को 13 मार्च को मिलेगा उप महापौर, वार्ड पार्षदों में जोड़ तोड़ प्रारंभ

भास्कर न्यूज | बरही बरही थाना क्षेत्र के बैरीसाल...

IND vs NZ: ICC names the umpires and match referee for T20 World Cup 2026 final

The International Cricket Council (ICC) has revealed the...

महुआडांड के बिपुल को यूपीएससी में िमला 103वां रैंक, आईएएस बने

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रतिभा किसी बड़े शहर या...
Join Us WhatsApp