भाजपा कटिहार में प्रशिक्षण महाभियान की तैयारी:मंडल स्तर पर होंगे शिविर, सात विषयों पर सत्र आयोजित

Date:


कटिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व उपमुख्यमंत्री और सदर विधायक Tarkishore Prasad के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने की। बैठक में आगामी 7 मार्च से शुरू होने वाले ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे सफल बनाने की रणनीति तय की गई। सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे प्रशिक्षण शिविर
बैठक में निर्णय लिया गया कि कटिहार जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को सात विशिष्ट विषयों पर आधारित सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए वक्ताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है। संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में संगठनात्मक ढांचे, वक्ताओं की सूची और विभिन्न सत्रों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इन शिविरों में मंडल मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री सहित जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Intel report warns large-scale war ‘unlikely’ to oust Iran’s regime

A classified report by the National Intelligence Council found...

T.N. institutions have completed almost all projects funded under RUSA: Union Joint Secretary

Institutions in Tamil Nadu have been able to complete...

बीआरसी में 134 छात्र-छात्राओं की हुई नेत्र जांच

करौं. प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को नेत्र...
Join Us WhatsApp