बर्थडे पार्टी से लौट रही डीजे गाड़ी पलटी, 7 युवक घायल

Date:

भास्कर न्यूज | छतरपुर छतरपुर से जपला जाने वाली सड़क पर गोपलापुर गांव के समीप गुरुवार की रात 10 बजे डीजे लदी पिकअप गाड़ी पलट गई। इससे उसपर सवार सात युवक घायल हो गए जिन्हें पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया वहीं गंभीर रूप से घायल अभिषेक और पवन को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घायलों में पंकज सिंह, बाबूलाल सिंह, विकास सिंह, लवकुश सिंह, पवन सिंह, अभिषेक सिंह और ददन सिंह शामिल है। सभी छतरपुर थाना क्षेत्र के पिंडराही के रहने वाले है। सभी युवक अपने एक मित्र का बर्थडे मनाने के लिए गांव के पिकअप गाड़ी पर डीजे बांध कर नाचते गाते छतरपुर के ऊंटवा नाला के समीप सुनसान स्थान पर गए थे। देर रात खाने पीने के बाद उसी पिकअप गाड़ी पर सवार होकर नशे की हालत में नाचते गाते वापस घर जा रहे थे कि गोपलापुर के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि घटना वाले स्थल पर शोर गुल सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की गस्ती दल तत्काल सभी को घटना स्थल से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू

जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों व वित्तीय लेनदेन की...

T20 World Cup 2026 Final: India vs New Zealand Ticket Prices and Booking Details

With defending champions India taking on New Zealand...
Join Us WhatsApp