Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत:सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा था, तीन महीना पहले बेटी के घर में हुआ था हादसा


आरा में आग में झुलसी महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था। मृतका की पहचान पेउर गांव निवासी मो. मुस्तफा अंसारी की पत्नी नाजो खातून(55) के तौर पर हुई है। घटना सहार थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक करीब तीन माह पहले नाजो खातून अपनी बेटी के पास गई थी। वहां आग तापने के दौरान झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने अरवल सदर अस्पताल में एडमिट कराया। कुछ दिन बाद बेटी उन्हें अपने घर ले आई। कुछ दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम नाजो खातून करीब 80 फीसदी तक झुलस गई थीं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां परवीन, नसरीन और अस्मिन को छोड़ गई हैं। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles