Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर के कचरे के ढेर में लगी आग:धुएं से राहगीर-रोजेदार परेशान, स्थानीय ने की निगम से कार्रवाई की मांग


भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर नाथनगर स्थित चंपा नदी किनारे कचरे के ढेर में आग लग गई है। इससे उठ रहे जहरीले धुएं ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह आग कई दिनों से धधक रही है। एनएच-80 पर जल रहे इस कचरे से घना धुआं निकल रहा है, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई है। इसके कारण गाड़ी ड्राइवर और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। आसपास के मोहल्लों, विशेषकर भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या चार के बाईसबिघी इलाके के ग्रामीणों में इस जहरीले धुएं को लेकर गहरी चिंता है। उनका कहना है कि आग के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रोजेदारों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत स्थानीय निवासी मो. अहमद ने बताया कि रमजान के महीने में रोजेदारों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण अब्दुल मजीद, सलमान, राहत, महमूद, असीम और एजाज़ ने आरोप लगाया कि निगम के कर्मचारी कई दिनों से यहां कूड़ा डंप कर रहे हैं, जिसके बाद किसी ने इसमें आग लगा दी। यह आग पिछले चार दिनों से लगी हुई है और हवा का रुख सीधे उनके मोहल्ले की ओर होने से रोजेदारों की परेशानी बढ़ गई है। धुएं से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो इससे क्षेत्र में कई बीमारियां फैल सकती हैं। नगर निगम का टैंकर बुलाकर आग बुझाने की कही ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द आग बुझाने और कचरे के उचित निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में वार्ड संख्या चार के पार्षद मनीष यादव ने आश्वासन दिया है कि निगम से पानी का टैंकर मंगवाकर आग बुझाई जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles