Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार:हाइवा में ले जाकर दो-तीन दिन तक किया गया था गैंगरेप, तीन आरोपी फरार


पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी द्वारा गठित टीम ने यह कार्रवाई की। इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 17 फरवरी को हुई थी। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची एक दुकान से सामान लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही छह युवकों ने उसे एक हाइवा में अगवा कर लिया और अलग-अलग स्थानों पर दो-तीन दिनों तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 6 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई घटना के बाद गांव में पंचायती बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब पंचायती में बात नहीं बनी, तो पीड़िता ने 6 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। हाइवा भी किया गया जब्त तकनीकी पहलुओं की जांच करते हुए पुलिस टीम ने इस मामले में शामिल तीन युवकों दशरथ किस्कू , शक्ल टुडू और प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। शक्ल टुडू और प्रधान मरांडी को महेशपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाबालिग का दुष्कर्म जिस हाइवा में किया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कांड संख्या 37/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल, तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles