Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी DM ने समाहरणालय कर्मियों के साथ की बैठक:विभिन्न ब्रांच के प्रधान लिपिकों, सहायकों को दिए आवश्यक निर्देश


मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शनिवार दोपहर समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं के प्रधान लिपिक और सहायक शामिल हुए, जिन्हें जिलाधिकारी ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों और सहायकों को निर्देश दिया कि आगत पंजी, निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी और अवकाश पंजी सहित सभी पंजियों को अद्यतन (अपडेटेड) रखा जाए। महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की, संबंध में कई निर्देश जारी जिलाधिकारी ने सेवान्त लाभ, विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई, सी.डब्ल्यू.जे.सी./एम.जे.सी./डी.सी. विपत्र, लोकायुक्त से संबंधित मामले, लोक शिकायत, लोकसभा और विधानसभा प्रश्नों जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की और इस संबंध में कई निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रत्येक कार्यालय के मुख्य रोकड़ पंजी के अंतिम पृष्ठ की सत्यापित प्रति समीक्षा हेतु बैठक में संबंधित कार्यालय के प्रधान सहायक द्वारा अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। इस बैठक में स्थापना उप समाहर्त्ता आलोक कुमार सहित सभी कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles