Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

निमियाघाट में ट्रांसफार्मर तार चोरी का प्रयास विफल:तीन अपराधी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार व औजार बरामद; तीन फरार


गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने की एक साजिश को नाकाम कर दिया है। 6/7 मार्च की रात जीटी रोड किनारे प्रतापपुर स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छह अपराधी पावर हाउस में घुसकर ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने की योजना बना रहे हैं। वे वारदात को अंजाम देने के लिए औजार और हथियार लेकर मौके पर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अपराधियों का पीछा किया। इस दौरान तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार सभी आरोपी झरिया के रहने वाले गिरफ्तार अपराधियों की पहचान श्याम कुमार पंडित (31), अरुण कुमार पंडित (25) और विकास कुमार (26) के रूप में हुई है। ये सभी धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के बास्ताकोला (राज एरिया) के निवासी हैं। अरुण कुमार पंडित का स्थायी पता नवादा (बिहार) के अकबरपुर थाना क्षेत्र में भी बताया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा में 12 बंद घरों में चोरी और खंखीकला से मोबाइल टावर की बैटरी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर निमियाघाट थाना क्षेत्र से पहले चोरी किया गया एक ट्रक का टायर रिम सहित बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। इसके अतिरिक्त, रेंच, पाइप रेंच, कटर, चाकू, प्लास और अन्य उपकरण जैसे कई औजार भी जब्त किए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles