Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

10 मार्च को साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस मनायेगी ट्रेड यूनियनें : राकेश्वर पांडेय

जमशेदपुर सहित देशभर में गूंजेगी आवाज, सड़क पर उतरेंगी ट्रेड यूनियनें

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों ने ईरान एवं विश्व के अन्य हिस्सों में जारी सैन्य आक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने शनिवार को साझा बयान जारी कर कहा कि आगामी 10 मार्च 2026 को पूरे देश में ””साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस”” मनाया जायेगा. इस अभियान में इंटक, एटक, एचएमएस, सीआइटीयू और सेवा जैसे संगठन प्रमुख रूप से शामिल होंंगे. उन्होंने लोगों से विश्व शांति के लिए सड़कों पर उतरने की अपील की है. इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया.

The post 10 मार्च को साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस मनायेगी ट्रेड यूनियनें : राकेश्वर पांडेय appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles