Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा के टाल क्षेत्र में कल 7 घंटे पावर कट:सुबह 9 से शाम 4 बजे तक नहीं रहेगी बिजली, 40 हजार लोग प्रभावित


शेखपुरा के टाल क्षेत्र में रविवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण कोयला विद्युत पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में यह कटौती की जाएगी, जिससे 40 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होगी। सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर 33 हजार उच्च क्षमता के पोल और तारों को हटाया जा रहा है। घाटकुसम्भा के जेई सुनील कुमार ने जानकारी दी कि लखीसराय से पचना रोड पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के तहत 33 हजार और 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभों को हटाने का काम आधे दिन तक चलेगा। रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे डीह कुसुंभा और भदौसी पंचायत के सभी गांव, साथ ही पानापुर पंचायत के कुछ गांव प्रभावित होंगे। इस विद्युत कटौती से जिले की 40 हजार से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे से पहले अपने सभी आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पूरे कर लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles