Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नीतीश के मार्गदर्शन में ही नई सरकार चलेगी : जदयू:निशांत की आज राजनीति में लॉन्चिंग, जदयू के मेंबर बनेंगे


जदयू ने शनिवार को कहा कि बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की शनिवार को राजनीति में लांचिंग की तैयारियां पूरी हुईं। जदयू कार्यालय को सजाया-संवारा गया। निशांत ने जदयू विधायक, जिलाध्यक्ष व बड़े नेताओं के साथ बैठक की। कहा-आप सबने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।
बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार ही नई सरकार को गाइड करेंगे। सरकार में उनके लोग रहेंगे। जब हाउस (राज्यसभा) चलेगा, तब वे दिल्ली में रहेंगे। बाकी का ज्यादातर समय बिहार में गुजरेगा। वे जदयू के अध्यक्ष तो हैं ही। रहेंगे। एक सवाल के जवाब में संजय ने स्पष्ट किया कि निशांत, हम सबकी इच्छा से राजनीति में आए हैं। मैंने ही विधानमंडल दल की बैठक में इसका प्रस्ताव दिया था। वे पार्टी में तो हैं ही। रविवार से औपचारिक रूप से पार्टी का काम शुरू करेंगे। निशांत की आगे की भूमिका के बारे में संजय ने कहा-आगे की भूमिका पार्टी तय करेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में संजय बोले-नीतीश कुमार सबसे विचार-विमर्श करते हैं मगर फैसला उन्हीं का होता है। उन्होंने बिहार को दलदल से निकाला। बिहारी पहली बार देश में सम्मान से देखा गया।

निशांत ने जदयू विधायक व बड़े नेताओं के साथ बैठक की; कहा- जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा
चंपारण से यात्रा शुरू कर सकते हैं निशांत
निशांत का बिहार भ्रमण कार्यक्रम (यात्रा) चंपारण से शुरू हो सकता है। नीतीश कुमार अपनी यात्राओं की शुरुआत चंपारण से करते रहे हैं। ध्यान रहे कि निशांत, जदयू की सदस्यता की औपचारिकता पूरी करने के बाद बिहार भ्रमण पर निकलेंगे। राज्यपाल आरिफ से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। हालांकि अंतत: यही स्पष्ट हुआ कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। आरिफ मोहम्मद खान की विदाई होनी है। इधर… अमित शाह ने सम्राट चौधरी को बुलाया
बिहार मे सीएम पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पहले दिल्ली बुलाया। बाद में जगह बदली। अब सम्राट चौधरी रविवार को शाह से बागडोगरा एयरपोर्ट पर मुलाक़ात करेंगे। वहां दोनों नेता सीएम पद को लेकर चर्चा करेंगे। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्य की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नंबर दो की स्थिति में हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles