Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'देश में हो रहा सनातन के नए युग का उदय':केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागवत कथा में पहुंचे, बोले- सनातन बचेगा, तभी बचेगा भारत


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार की रात खोदावंदपुर प्रखंड स्थित मटिहानी गांव पहुंचे। यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और यज्ञ में शामिल होकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान सनातन धर्म और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों का स्पष्ट संदेश है धर्मो रक्षति रक्षितः। इसका अर्थ है कि अगर हम अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करेंगे, तो धर्म ढाल बनकर हमारी रक्षा करेगा। इस पावन धरती पर जो कथा हो रही है, यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन को सशक्त करने का एक संकल्प है। देश में सनातन के एक नए युग का उदय हो रहा है। राक्षसों का संहार करेगा सनातन पौराणिक संदर्भों का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह त्रेता युग में प्रभु राम ने राक्षसों का संहार किया और द्वापर में भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया, ठीक उसी तरह आज के समय में जो भी राक्षस और कंस जैसी प्रवृत्तियां सिर उठाएगी, उनका नाश सनातन धर्म ही करेगा। देश में सनातन का पुनर्जागरण हो रहा है और जो शक्तियां भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती है, उनका अंत निश्चित है। सनातन बचेगा, तभी भारत बचेगा। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने व्यास पीठ को नमन किया नौ दिवसीय भागवत कथा में गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले व्यास पीठ को नमन किया। इस दौरान पूरा इलाका जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मंत्री के साथ स्थानीय भाजपा नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles