Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झरिया में सिलेंडर फटने से भीषण आग:सोफा गोदाम समेत लाखों की संपत्ति राख, मकान मालिक गंभीर रूप से झुलसा


धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू स्टेशन के समीप रविवार को सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मकान मालिक राजू अग्रवाल गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। आग लगने से घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आया सोफा गोदाम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर के निचले तल पर बने सोफा गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घर के अंदर रखा फर्नीचर, सोफा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। मवेशी भी झुलसा, आसपास के लोगों में दहशत स्थानीय लोगों ने बताया कि आग सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारण लगी। इस हादसे में एक मवेशी के भी झुलसने की सूचना है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर इंडियन रसोई गैस की एजेंसी और उसका गोदाम भी स्थित है, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को आशंका थी कि यदि आग और फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। छह दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही माइंस रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles