ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 को पीएम मोदी की रैली, कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री

Date:

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 को पीएम मोदी की रैली, कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री

PM Modi Brigade Rally: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. 14 मार्च को आयोजित होने वाली पीएम मोदी की रैली के लिए मंच का निर्माण शुरू हो चुका है. कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मंच के निर्माण से पहले भूमि पूजन किया गया.

भूमि पूजन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

शनिवार को ब्रिगेड मैदान में भूमि पूजन में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी भूमि पूजन में शामिल हुए. संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार, राजू बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने रैली की सफलता और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रार्थना की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की रैली – देबजीत सरकार

कार्यक्रम के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री की आगामी रैली पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक साबित होगी. उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल की रैली नहीं, बल्कि राज्य की जनता की रैली होगी. इसमें लाखों लोग शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार

बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज

भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा

बंगाल फतह के लिए बीजेपी कर रही परिवर्तन यात्रा, दोपहर तीन बजे रासमेला मठ पहुंचेंगे नितिन नवीन

The post ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 को पीएम मोदी की रैली, कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp